Big blow to BJP, BJP MLA Madhu Srivastava resigns : वाघोड़िया विधानसभा सीट से छह बार के विधायक रह चुके मधु श्रीवास्तव ( Madhu Srivastava ) ने गुजरात चुनाव के पहले भाजपा को बहुत बड़ा झटका दे दिया है. टिकट नहीं मिलने से नाराज मधु श्रीवास्तव ( Madhu Srivastava ) ने भाजपा को इस्तीफा दे दिया है. दरसअल भाजपा द्वारा वाघोड़िया सीट से मधु श्रीवास्तव के बजाय अश्विन पटेल को टिकट दिए जाने पर मधु श्रीवास्तव भाजपा से नाखुश थे. उन्होंने कहा है कि उनके समर्थकों की इच्छा होने पर वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ना चाहेंगे. श्रीवास्तव के अलावा बीजेपी के चार पूर्व विधायकों ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है.इनमें भाजपा के पूर्व विधायक हर्षद वसावा,भाजपा के पूर्व विधायक दिनेश पटेल उर्फ दीनू मामा, भाजपा के पूर्व विधायक सतीश पटेल के नाम शामिल हैं.
इसे भी पढ़े : आखिर आदिवासी मुख्यमंत्री को आदिवासी राष्ट्रपति से मिलने से क्यों रोका जा रहा ?



