आम जनता मेगा मेडिकल कैंप में आंख-दाँत के नि:शुल्क जांच…. सैकड़ों लोगों का मुफ़्त शुगर,कोलोस्ट्रोल व थयरॉइड जांच… डॉ शिल्पा ने दंत रोगियों को पहुंचाई राहत…

0

tooth check-up in general public mega medical camp : सामाजिक संस्था आम जनता हेल्पलाइन के तत्वावधान में रविवार 13 नवंबर को इदरीसिया तंज़ीम स्कूल हिंदपीढ़ी में मेगा मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया! कैंप में स्माइल माइल्स डेंटल क्लिनिक की डॉक्टर शिल्पा ने दंत रोगियों की जांच की और परामर्श दिए! लूपिन डिगनोस्टिक्स द्वारा कोलोस्ट्रोल, ब्लड शुगर, थयरॉइड व सीबीसी सहित विभिन्न जांच नि:शुल्क किये गये! कैंप में श्रेष्ठ नेत्र चिकित्सालय द्वारा सैकड़ो लोगों की आँखों की जांच की गई! कई लोगों को नि:शुल्क चश्मे भी दिए गये! कई लोगों को जांच के लिए रियायत कार्ड भी दिया गया! मेगा मेडिकल कैंप में 463 लोगों की नि:शुल्क जांच की गई! मेडिकल कैंप में आम जनता हेल्पलाइन के एजाज़ गद्दी, उपाध्यक्ष हाजी जसीम, वरिष्ठ पत्रकार हाजी फिरोज जिलानी, गुलाम शाहिद, आदिल रशीद, समाज सेवी रमज़ान कुरैशी, शकील हबीबी, शम्स कमर लड्डन, अंजुमन इस्लामिया के आमला सदस्य अयूब राजा खान, शहीद टुकलू, नक़ीब मिंटू, साजिद उमर के अलावा समाज सेवी इमरान बाबू, तौसीफ खान,खालिद उमर, अतीकुर्रहमान, हैदर गुड्डू सहित कई लोग मौजूद थे!

tooth check-up in general public mega medical camp :

इसे भी पढ़े : राज्य सभा सांसद डॉ. महुआ माजी ने अपने मद से किया विभिन्न जगहों पर शिलान्यास

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here