शादी का झांसा देकर लम्बे समय तक किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

0

Crimeसदर थाना सफीदों पुलिस ने थाना इलाके की युवती को शादी का झांसा दे लम्बे समय तक यौन शोषण करने के आरोपित को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है।

सदर थाना सफीदों इलाके के गांव की एक युवती ने गत चार फरवरी को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि गांव पालावास जिला रेवाड़ी में उनकी रिश्तेदारी है। जिसके चलते गांव पालावास निवासी इंद्रजीत अक्सर गांव में आता जाता रहता था। दिसम्बर 2018 में इंद्रजीत ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद इंद्रजीत उसका लगभग छह माह तक यौन शोषण करता रहा। जब उसने शादी के लिए इंद्रजीत पर दबाव डाला तो कुछ समय इंतजार करने की बात कहता रहा।
आखिरकार उसने दूरी बनाकर शादी करने से मना कर दिया और दबाव डालने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर इंद्रजीत के खिलाफ यौन शोषण, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंद्रजीत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है