बिहार चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब सियासी दल सीट बंटवारे को लेकर जल्द से जल्द रास्ता निकालना चाहती है. सीट शेयरिंग को लेकर महागठबंधन में मचा रार थमने का नाम नहीं ले रहा है. मांझी के बाद अब रालोसपा ने भी महागठबंधन से मुंह मोड़ लिया है. रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा ने आज इसका ऐलान कर दिया है. उपेन्द्र कुशवाहा ने नया मोर्चा बना लिया है. कुशवाहा ने मायावती की पार्टी बसपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली है.रालोसपा चीफ उपेन्द्र कुशवाहा ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इस बात का ऐलान किया. कुशवाहा की पीसी के दौरान BSP के नेशनल संयोजक रामजी राम गौतम और भरत प्रसाद बिंद भी मौजदू रहे.महागठबंधन से नाता तोड़ने के बाद कुशवाहा को लेकर कई खबरें आई कि बीजेपी और जदयू नेताओं के टच में रहें लेकिन कुशवाहा ने इन सब बातों से पल्ला झाड़ लिया. सोमवार को दिल्ली से लौटने के बाद कुशवाहा ने कहा कि मेरी मुलाकात किसी से नहीं हुई. इसके बाद कुशवाहा ने कल ही ऐलान कर दिया था कि वो अपने सियासी स्टैंड क्लीयर कर देंगे. Ranjana pandey



