वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट पर उपचुनाव का हुआ एलान, 7 नवंबर को होगा मतदान

0

Valmiki Nagarसांसद बैद्यनाथ प्रसाद महतो के असामयिक निधन से खाली पड़ी वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट के उपचुनाव का एलान हो गया है। वाल्मिकी नगर लोकसभा सीट के लिए 7 नवंबर को मतदान होगा बता दें वाल्मीकि नगर लोकसभा सीट 2002 के परिसीमन के बाद 2008 में पहली बार अस्तित्व में आई थी। इससे पहले यह सीट बगहा के नाम से जाना जाता था। परिसीमन के बाद जब यहां पर साल 2009 में पहली बार चुनाव हुए तो JDU के बैधनाथ प्रसाद ने जीत हासिल की थी। इस संसदीय क्षेत्र के तहत विधानसभा की छह सीटें आती हैं, जिनमें वाल्मीकि नगर, रामनगर, नरकटियागंज, बगहा, लौरिया व सिकटा शामिल हैं। ranjana pandey