आज हजारीबाग में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी पटेल के लिए चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा ”जोहार साथियों ! महान नायक भगवान बिरसा मुंडा जी, बाबा तिलका माँझी, वीर बुधू भगत, सिद्धो कान्हू समेत झारखंड के सभी महान नायकों को नमन करता हूँ।चौथे दौर का मतदान चल रहा है। कांग्रेस और INDIA गठबंधन के उम्मीदवारों के समर्थन में ज़बरदस्त वोटिंग की खबर है।मोदी जी और बीजेपी की सरकार का वापिस आना नामुमकिन है।हज़ारीबाग़ कांग्रेस के इतिहास में एक विशेष महत्व रखता है। इस लोकसभा क्षेत्र के रामगढ़ ज़िले में 1940 में कांग्रेस का 53वां अधिवेशन मौलाना आजाद की अध्यक्षता में हुआ था।इस अधिवेशन का मुख्य प्रवेश द्वार महान नेता बिरसा मुंडा की याद को समर्पित था। यहीं ‘भारत छोड़ो’ आंदोलन की नींव रखी गई थी।जो जज़्बा हज़ारीबाग़ ने अंग्रेजी हुकूमत के ख़िलाफ़ तब दिखाया था, उसी जज़्बे को फिर से दिखाने और संविधान और लोकतंत्र को बचाने का वक्त आ गया है।भाजपा-RSS के लोग संविधान को बदलने चाहते है। 2024 में अगर मोदी सरकार बनी तो सबसे पहला हमला संविधान पर होगा।प्रधानमंत्री मोदी और RSS का गुप्त एजेंडा है, भारत के संविधान को उनकी विचारधारा के अनुसार बदला जाए।वो भारत के संविधान का विरोध शुरू से करते आए हैं। वो तिरंगे को भी भारत का ध्वज मानने से इंकार करते थे। वो SC, ST और OBC या किसी भी वर्ग के लिए आरक्षण को गलत मानते है।”
वहीं पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने कहा हवा बदल चुकी है। इस बार का लोकसभा चुनाव तानाशाही ताक़तों और जनता के बीच हो रहा है। और इस चुनाव में हमारी जनता प्रचंड जीत की ओर बढ़ रही है। देश के साथ-साथ झारखण्ड की जनता भी समझ चुकी है कि केंद्र में जुमलेबाज सरकार बैठी हुई है जो खुद अपने गारंटी की गारंटी नहीं ले पा रही है। यह वही क्षेत्र है जहां 2019 में भाजपा की डबल इंजन सरकार में रहे मुख्यमंत्री ने एक नहर परियोजना का उद्घाटन किया था। और उनके रांची पहुँचने से पहले ही नहर टूट गया। बताया गया कि नहर को चूहों ने कुतर दिया। स्कूटर से यह लोग कंबल ढ़ोने का काम करते थे। चूहे तो इनके प्यारे थे ही, यह लोग हाथी भी आसमान में उड़ा देते थे। ऐसी थी भाजपा की डबल इंजन सरकार। केंद्र सरकार ने झारखण्ड के साथ सौतेला व्यवहार किया। आपके पूर्व मुख्यमंत्री, आपके बेटा, आपके भाई हेमन्त जी ने केंद्र सरकार से राज्य का 1 लाख 36 हजार करोड़ रुपए बकाया माँगा तो केंद्र को तकलीफ़ होने लग गयी। हमारे राज्य के लोगों के आवास का पैसा काट कर केंद्र सरकार द्वारा भाजपा शाषित राज्यों में दिया गया।जब केंद्र सराकर ने आवास नहीं दिया तो हेमन्त जी ने अबुआ आवास शुरू किया। सर्वजन पेन्शन से लाखों लोगों को जोड़ने का काम हुआ। बुजुर्गों, माताओं-बहनों को पेन्शन देकर हेमन्त जी ने उन्हें बुढ़ापे की मजबूत लाठी दी। पेन्शन का लाभ लेने के लिए उम्र सीमा को भी 60 साल से घटाकर 50 साल किया गया। राशन से 20 लाख लोगों को राशन देने का काम हुआ।अब आप जनता को यह तय करना है कि आपको भाजपा का रंगीन चश्मा देखना है कि हेमन्त जी का सच। राज्य के लाखों लोगों को हेमन्त जी ने हक-अधिकार से जोड़ने का काम किया इसलिए तानाशाही ताक़तों ने हेमन्त जी को चुनाव से ठीक पहले षड्यंत्र के तहत जेल में डाल दिया। क्यूँकि इन्हें डर था कि अगर हेमन्त सोरेन इस चुनाव में आप सभी के बीच रहेंगे तो भाजपा का सूपड़ा साफ़ होना तय है। आज हेमन्त जी की लड़ाई झारखण्ड का हर एक जन लड़ रहा है और अब यहां की जनता भाजपा को खदेड़ कर ही दम लेगी।आप सभी से अपील है कि हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से हाथ छाप (INDIA गठबंधन) उम्मीदवार जे पी भाई पटेल को भारी से भारी मतों से विजयी बनाकर तानाशाही ताक़तों को उखाड़ फेंकने का काम करें।



