कल्पना सोरेन : झारखण्ड समेत पूरे देश में चुनाव की हवा बदल चुकी,इस बार लोकसभा का चुनाव तानाशाही ताकतों के खिलाफ

0
kalpana soren

आज कल्पना सोरेन ने कहा चतरा लोकसभा क्षेत्र की जनता को जोहार!झारखण्ड समेत पूरे देश में चुनाव की हवा बदल चुकी है। गर्मी के इस मौसम में भी जनता का जोश अद्भुत है क्यूंकि इस बार लोकसभा का चुनाव जनता लड़ रही है तानाशाही ताकतों के खिलाफ। देश में दस साल शासन करने वाली केंद्र सरकार की जुमलेबाजी, सर्कस और करतब को सभी ने देखा है। आप सभी के आशीर्वाद से 2019 में आपके बेटे और भाई हेमन्त जी ने राज्य में गठबंधन सरकार बनयी, लोगों को अधिकार देना शुरू किया। यही सब तानशाही ताकतों से बर्दाश्त नहीं हुआ। इनको लगा कि झारखण्ड को मदद नहीं देंगे तो राज्य आगे नहीं बढ़ पायेगा। लेकिन हेमन्त जी ने रोटी, कपड़ा और मकान सुनिश्चित करने के साथ-साथ कई योजनाओं से लाखों लोगों को जोड़ने का काम किया।आज तानशाही ताकतों के षड्यंत्र के कारण हेमन्त जी जेल में हैं मगर उनके सिपाही, INDIA गठबंधन के सिपाही आप सभी के बीच, दिल्ली में आपकी आवाज उठाने के लिए आपके बीच आये हैं।यहां उपस्थित आप सभी से आग्रह है कि चतरा लोकसभा क्षेत्र से हाथ छाप INDIA गठबंधन के प्रत्याशी श्री के एन त्रिपाठी जी को अपना वोट देकर INDIA गठबंधन के हाथ मजबूत करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here