रांची: रांची के मोरहाबादी मैदान में 28 दिसंबर से चल रहा राष्ट्रीय खादी एवं सरस महोत्सव (Khadi Mela) रविवार को समाप्त हो गया.समापन समारोह में राज्यपाल रमेश बैस ने कहा कि झारखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड तथा ग्रामीण विकास विभाग एवं सरकार के संयुक्त प्रयास से आयोजित इस राष्ट्रीय पर्व के समापन समारोह में शामिल होकर उन्हें प्रसन्नता हो रही है.राष्ट्रीय खादी और सरस महोत्सव (Khadi Mela) में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवन पर आधारित एक गांधी संग्रहालय उनके जीवन के हर पहलू को कवर करने वाली उनकी तस्वीरों के माध्यम से बनाया गया था।यह संग्रहालय महात्मा गांधी के विचारों और खादी के प्रति उनके लगाव को दर्शाता है। खादी आधारित स्वरोजगार और ग्रामीण महिलाओं की आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण उत्सव में परिलक्षित होता है।
इसे भी पढ़े : रांची पुलिस ने दो शूटरों को किया गिरफ्तार



