कल्पना सोरेन: हम आदिवासी हैं-हम सिर झुकाकर नहीं जीते,इस बार असम तीर-धनुष के साथ बढ़ेगा

0
kalpana soren

आज असम के गोसाईंगांव विधानसभा में विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पक्ष में समर्थन और वोट की अपील की।कल्पना सोरेन ने कहा है कि यह चुनाव सिर्फ वोट का नहीं, बल्कि असम के आदिवासियों के अस्तित्व, हमारे अधिकार और हमारे भविष्य का चुनाव है।वर्षों से चाय बागानों में मेहनत करने वाले हमारे भाई-बहनों को आज तक उनका उचित सम्मान नहीं मिला। लेकिन अब समय बदल रहा है.अब समय है अपने अधिकार मांगने का, अपना सम्मान वापस लेने का।हम आदिवासी हैं —हम सिर झुकाकर नहीं जीते,हम अपने हक लेना जानते हैं,और अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लड़ना भी जानते हैं।मुझे पूरा विश्वास है कि असम की जनता इस बार अपने अधिकार और सम्मान के पक्ष में खड़ी होगी।आपका हर एक वोट एक नई दिशा देगा और एक मजबूत समाज का निर्माण करेगा।इस बार असम तीर-धनुष के साथ बढ़ेगा, JMM के साथ बढ़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here