दोनों आदिवासी महिलाओं के चेहरे में कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाया,4 गिरफ्तार

0
women violence

रांची : खूंटी जिले की रहने वाली महिला काजल मुण्डा एवं अकांक्षा रिचर्ड सदर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में रह रहीं थी । दोनों महिलाओं ने आरोप लगाया है कि कि 29 मार्च को पंकज कुमार नामक व्यक्ति उनके घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए जबरन उन्हें बाहर खींच लिया।आरोपियों ने दोनों महिलाओं को न सिर्फ चप्पल की माला पहनायी, बल्कि उसके चेहरे में कालिख पोतकर मोहल्ले में घुमाया। हालांकि मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने आरोपी पंकज कुमार सिंह उर्फ पंकज और सनताना कुमारी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया था। महिलाओं ने बताया कि उसके परिवार पर चोरी का आरोप लगा कर इस तरह का कृत्य किया गया है। मुख्य आरोपी पंकज कुमार और संतना कुमारी के आलवा मामले में गुंजा श्रीवास्तव और एक नाबालिग की भी संलिप्तता सामने आई, जिन्हें 2 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here