इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच इजरायल की डिफेंस फोर्स ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने पत्रकारिता की आड़ में आतंक के खेल के बारे में खुलासा किया है। उन्होंने दावा है कि अल जजीरा का मोहम्मद वाशाह नाम का पत्रकार हमास का सीनियर कमांडर है।इज़राइल रक्षा बलों ने गाजा पट्टी में ऑपरेशन के दौरान सेना द्वारा बरामद किए गए दस्तावेजों का हवाला देते हुए खुलासा किया है आईडीएफ के प्रवक्ता (अरबी भाषा) लेफ्टिनेंट कर्नल Avichay Adraee ने रविवार को ट्वीट किया”सुबह में, वह अल जज़ीरा चैनल पर एक पत्रकार है, और शाम को, हमास में एक आतंकवादी!” IDF ने इस खुलासे के बाद अल जजीरा के लिए लिखा- “अरे अल जजीरा हमें लगता है कि आपके पत्रकारों को सारे हालातों पर निष्पक्ष रिपोर्टिंग देनी चाहिए, न कि उन्हें हमास की तरह आगे खड़े होकर जंग लड़ना चाहिए।”इजरायल डिफेंस फोर्स ने बताया है कि कुछ हफ्ते पहले गाजा में एक अभियान के दौरान उन्होंने मोहम्मद वाशाह का लैपटॉप बरामद किया था। इस लैपटॉप की तलाशी के दौरान उन्हें कुछ तस्वीरें मिलीं। ये तस्वीरें बताती है कि वो हमास का कमांडर है और उनकी तरफ से जंग में कई बार शामिल हो चुका है।



