रांची: पश्चिमी विक्षोभ की वजह से आज रांची सहित कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार गुमला, लोहरदगा,रामगढ, हजारीबाग, रांची और कोडरमा में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।राज्य के कई जिलों में बारिश को लेकर मौसम विभाग ने आज 13 फरवरी से लेकर 15 फरवरी तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार 16 फरवरी से राज्य में मौसम साफ होगा।बता दें कि पिछले 24 घंटे के तापमान में रांची का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.जबकि अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं डाल्टेनगंज का न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.सबसे अधिक बारिश किरीबुरु में 3.5 एमएम दर्ज की गई.



