दो दिवसीय महाधिवेशन में बनेगी झामुमो की आगामी रणनीति,13वें केंद्रीय महाधिवेशन को लेकर बैठक संपन्न

0
Vinod Pandey

रांची : आगामी दिनांक 14 और 15 अप्रैल को होनेवाले झारखण्ड मुक्ति मोर्चा के 13वें केंद्रीय महाधिवेशन को लेकर आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रांची के हरमू स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय (कैंप) में आयोजन सह स्वागत समिति की बैठक संपन्न हुई। उक्त बैठक में आसन्न पार्टी के केंद्रीय महाधिवेशन के तैयारियों एवं विभिन्न बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।बैठक में आयोजन सह स्वागत समिति के सदस्य सुप्रियो भट्टाचार्य, पार्टी महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडेय, चमरा लिंडा, अभिषेक प्रसाद, नंदकिशोर मेहता, महुआ माजी, विकास सिंह मुंडा, मनोज कुमार पांडेय, अशोक कुमार सिंह एवं मुस्ताक आलम शामिल हुए।खेलगांव स्थित इनडोर स्टेडियम में पार्टी का दो दिवसीय महाधिवेशन में पार्टी की आगामी रणनीति बनेगी। महाधिवेशन में झारखंड समेत बिहार, बंगाल, ओडिशा, असम और तमिलनाडु से प्रतिनिधि भी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here