भारत के राष्ट्र गीत वंदे मातरम् की रचना को 150 वर्ष पूरे होने पर आज राज्य के सभी सरकारी स्कूलों में एक साथ सामूहिक राष्ट्र गीत गाया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों ने राष्ट्रगीत के रचयिता महान साहित्यकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय को नमन किया और उनके जीवन एवं योगदान के बारे में जाना। सीएम हेमन्त सोरेन ने एक्स के जरिए इसकी सराहना की, लिखा ”शानदार प्रस्तुति बच्चों….वन्दे मातरम्”। बता दें कि ”राष्ट्र गीत वंदे मातरम्” पहली बार गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर जी ने 1896 में कोलकाता अधिवेशन में सार्वजनिक रूप से गाया था।


