रामनवमी को लेकर हाई अलर्ट पर झारखंड पुलिस,हजारीबाग-गिरिडीह में 25 डीएसपी की तैनाती

0
jharkhand police

झारखंड: रामनवमी को लेकर झारखंड पुलिस हाई अलर्ट पर है.पुलिस मुख्यालय ने अपने आदेश में कहा है कि सभी पदाधिकारी 3 अप्रैल तक हजारीबाग और गिरिडीह में अपना योगदान देंगे फिर उनकी प्रतिनियुक्ति का समय 4 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक रहेगा. इसके बाद वे अपने-अपने वाहिनी और जिले में लौट जाएंगे। पुलिस मुख्यालय ने 25 डीएसपी स्तर के अधिकारियों को इन जिलों में तैनात किया है। इनमें से 20 अधिकारी हजारीबाग और 5 गिरीडीह में ड्यूटी संभालेंगे।

हजारीबाग में 20 डीएसपी मौजूद रहेंगे.हजारीबाग डीआईजी के निर्देश पर पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी तैनाती की सूची के अनुसार राज्य की विभिन्न वाहिनियों से चुने गए इन अधिकारियों में हीरालाल रवि (अपर पुलिस अधीक्षक, जेएपीटीसी पदमा); मजरुल होदा (वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक, जैप 8);संजय कुमार वन (खबरिया पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ रांची);सुनील कुमार रजवार (वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक झारखंड जगुआर);संदीप कुमार गुप्ता (वरिष्ठ पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी 4), इनके अलावा दिलीप कुमार खलखो, सतीश चंद्र झा, कुलदीप टोपनो, भूपेंद्र प्रसाद राउत, विजय रंजन कुमार, संजय कुमार, रोहित कुमार रजवार, मनोज कुमार राय, राजीव कुमार, रविंद्र कुमार सिंह, राजकुमार यादव, पूनम मिंज, अजय कुमार केसरी, राजेंद्र कुमार दुबे और मनीष चंद्रलाल को भी हजारीबाग में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

गिरीडीह में जिन 5 डीएसपी की तैनाती की गई है उनमें तालो सोरेन (पुलिस उपाधीक्षक, एसआईआरबी दुमका);अनूप बीपी केरकेट्टा (पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी 9);बेनेडिक्ट मरांडी (पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी 9);कपिंद्र उरांव (पुलिस उपाधीक्षक, जैप 05);प्रमोद कुमार सिंह (पुलिस उपाधीक्षक, आईआरबी जामताड़ा) शामिल हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here