झारखण्ड : पूर्व कृषि मंत्री, कांग्रेस नेता श्री Badal Patralekh के पिताजी श्री हरिशंकर पत्रलेख का निधन हो गया है। वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। बेहतर इलाज के लिए रांची आने के दौरान उनका निधन हो गया। हरि पत्रलेख कांग्रेस के एक सक्रिय कार्यकर्ता थे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे और स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने उनके निधन पर शोक जताते हुए इस दुःख की घड़ी में पूर्व मंत्री बादल और उनके परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को यह असीम कष्ट सहने की शक्ति दें।



