झारखंड को चाहिए 8.5 लाख, सीएम हेमंत हर मंच से केंद्र से कर रहे आग्रह

0

Jharkhand needs 8.5 lakhs, CM Hemant is urging the Center from every platform

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नई दिल्ली केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस में निबंधित 8, 37,222 परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि निबंधित सभी लाभुक गरीब हैं और उन्हें आवास उपलब्ध कराना बेहद जरूरी है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इस मामले में जल्द निर्णय लेकर गरीबों के लिए आवास स्वीकृत करने का अनुरोध किया. वहीं, मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री से 15वें वित्त आयोग के तहत झारखंड का बकाया राशि को निर्गत करने का आग्रह किया. साथ ही केंद्रीय बजट 2023-23 में मनरेगा के तहत राशि में की गई कटौती पर भी चर्चा की।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इससे पहले प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस में निबंधित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को नवंबर, 2022 में पत्र लिखा था. मुख्यमंत्री ने कहा था कि ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा भी आवास प्लस में निबंधित परिवारों में से 2,03,061 परिवारों को सूची से हटाया गया है. इनमें से अधिकतम परिवार ऐसे हैं जो आवास की पात्रता रखते हैं, लेकिन वर्ष 2019 से पूर्व स्थानीय कर्मियों द्वारा गलत इंट्री के कारण इन परिवारों को आवास से वंचित होना पड़ रहा है. आवास प्लस योजना के अंतर्गत राज्य के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 में 6,32,391 का भौतिक लक्ष्य आवंटित किया जाए. वहीं, आवास प्लस से ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा हटाये गये 2,03,061 परिवारों को जांच के बाद सत्यापन करने की सुविधा उपलब्ध कराएगी।
झारखंड के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार को इस संबंध में जनवरी, 2023 में पत्र लिख प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस में निबंधित परिवारों को आवास उपलब्ध कराने का आग्रह किया था। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जब-जब मौका मिला है वह अलग-अलग मंच से केंद्र सरकार के अलग-अलग एजेंसियों को और मंत्रालय को से कहा है कि झारखंड के गरीब और जरूरतमंद लाभुकों को आवास उपलब्ध हो सके।

Jharkhand needs 8.5 lakhs, CM Hemant is urging the Center from every platform

इसे भी पढ़े : CM हेमंत सोरेन से दिल्ली CM अरविन्द केजरीवाल ने की शिष्टाचार मुलाकात

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here