रांची, 24 जुलाई:विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत रांची जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान मिशन मोड में जारी है। जिला प्रशासन के अनुसार सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO), सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (AERO) तथा बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) अभियान को तेज गति से संचालित कर रहे हैं।24 जुलाई 2026 को दोपहर 12 बजे तक जिले के कुल 26,74,681 मतदाताओं में से 26,53,391 (99.20%) मतदाताओं के बीच एन्यूमरेशन फॉर्म का वितरण किया जा चुका है। वहीं 20,06,577 (75.02%) फॉर्म का डिजिटाइजेशन तथा 17,69,243 (88.17%) फॉर्म का BLO द्वारा सत्यापन पूरा कर लिया गया है। इसके अलावा अब तक 31,227 मतदाताओं ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से भी एन्यूमरेशन फॉर्म जमा किए हैं।
विधानसभावार प्रगति इस प्रकार है-
- तमाड़ (58): 99.97% फॉर्म वितरण, 82.63% डिजिटाइजेशन और 94.71% सत्यापन। 225 फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त।
- सिल्ली (61): 99.94% वितरण, 83.78% डिजिटाइजेशन और 93.66% सत्यापन। 859 फॉर्म ऑनलाइन जमा।
- खिजरी (62): 99.96% वितरण, 76.36% डिजिटाइजेशन और 91.66% सत्यापन। 3,056 फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त।
- रांची (63): 98.66% वितरण, 77.81% डिजिटाइजेशन और 68.92% सत्यापन। यहां 8,473 फॉर्म ऑनलाइन जमा किए गए।
- हटिया (64): 98.53% वितरण, 64.14% डिजिटाइजेशन और 88.88% सत्यापन। जिले में सर्वाधिक 9,910 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए।
- कांके (65): 98.69% वितरण, 69.90% डिजिटाइजेशन और 89.98% सत्यापन। 7,828 फॉर्म ऑनलाइन जमा।
- मांडर (66): 99.74% वितरण, 83.34% डिजिटाइजेशन और 93.55% सत्यापन। 876 फॉर्म ऑनलाइन प्राप्त।
जिला प्रशासन ने सभी संबंधित अधिकारियों और बूथ लेवल ऑफिसरों को शेष कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन सभी मतदाताओं से अपील की गई है जिन्होंने अभी तक अपना एन्यूमरेशन फॉर्म जमा नहीं किया है कि वे बिना विलंब अपने संबंधित BLO या ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म जमा कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।




