प्रदीप यादव: होम्योपैथिक कॉलेज की मान्यता बचाएं और JSSC (पारा शिक्षक) भर्ती में OBC आरक्षण से जुड़ी त्रुटि सुधरवाएं

0
pradip yadav

रांची: विधायक प्रदीप यादव ने जन-सरोकार और राज्य के युवाओं के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। बैठक में स्वास्थ्य शिक्षा और नियोजन से जुड़े दो प्रमुख विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिस पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

बैठक में सबसे पहले गोड्डा स्थित परसपानी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की मान्यता बचाने का मुद्दा उठाया गया। प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि राष्ट्रीय होम्योपैथी आयोग (NCH) ने फैकल्टी और संसाधनों की कमी को लेकर 30 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। इस पर मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सचिव को 8 जून 2026 को आयोजित साक्षात्कार का परिणाम सात दिनों के भीतर जारी कर नियुक्ति प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। साथ ही गोड्डा के उपायुक्त को कॉलेज का दौरा कर DMFT फंड से आवश्यक उपकरण और संसाधन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि समय-सीमा के भीतर NCH को अनुपालन रिपोर्ट भेजकर कॉलेज की मान्यता सुरक्षित रखी जा सके।

बैठक में दूसरा मुद्दा JSSC प्रशिक्षित सहायक आचार्य (पारा शिक्षक) भर्ती-2026 में पिछड़ा वर्ग (EBC-1 एवं BC-II) के आरक्षण की गणना में कथित विसंगति का रहा। प्रदीप यादव ने मुख्यमंत्री को बताया कि 6,101 पदों में 14 प्रतिशत आरक्षण के अनुसार OBC वर्ग के लिए 814 पद होने चाहिए थे, जबकि विज्ञापन में केवल 209 पद दर्शाए गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को पूरी प्रक्रिया की पुनर्गणना कराने और आरक्षण संबंधी त्रुटि में तत्काल सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here