एमजीएम मेडिकल कॉलेज: तीन इंटर्न डॉक्टर डिमना लेक में फोन निकालने गहरे पानी में उतरे, दो की मौत

0
mgm hospital

जमशेदपुर: झारखंड में पूर्वी सिंहभूम जिले के बोड़ाम थाना क्षेत्र स्थित डिमना लेक के तालाब से शुक्रवार दो डॉक्टर्स के शव निकाले गए हैं. एमजीएम मेडिकल कॉलेज के 2020 बैच के दो होनहार जूनियर डॉक्टर समीर लाल और सक्षम सिंह की डिमना लेक में डूबने से मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही बोड़ाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों डॉक्टरों की शव बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि 2020 बैच के तीन इंटर्न डॉक्टर समीर लाल, सक्षम सिंह और डॉ यश देर रात डिमना लेक पहुंचे थे।इसी दौरान उनमें से एक का मोबाइल फोन तालाब के गहरे पानी में गिर गया। तालाब में पानी में गिरा मोबाइल निकालने की कोशिश के दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। उनके तीसरे साथी यश किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here