रांची:झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते के कांके रोड स्थित आवास पर गुरुवार को CID की टीम ने छापेमारी की। एल खियांगते झारखंड सरकार के पूर्व मुख्य सचिव हैं। सेवानिवृत्ति के बाद झारखंड सरकार ने उन्हें जेपीएससी चेयरमैन की जिम्मेदारी दी थी।CID की छापेमारी 14वीं सिविल सेवा परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक विवाद की जांच के सिलसिले में की गई है.इस जांच के बीच उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. मामले में अब तक CID और पुलिस की संयुक्त टीम ने आयोग के कार्यालय और परीक्षा संचालन से जुड़ी एजेंसी (TDPL) के परिसरों में भी छापेमारी कर जेपीएससी की डिप्टी परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों व दस्तावेजों को ज़ब्त किया है。




