झारखण्ड मुख्यमंत्री ग्राम सेतु और सड़क निर्माण में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल,पिछले 5 साल में 2,570KM से अधिक सड़क नेटवर्क का विस्तार

0
road

झारखण्ड : मुख्यमंत्री ग्राम सड़क निर्माण योजना में झारखंड आगे है। निर्धारित लक्ष्य से पिछले तीन वित्तीय वर्ष में सड़क का निर्माण ज्यादा हो रहा है। मुख्यमंत्री Hemant Sorenके विजन के अनुरूप राज्य के हर गांव को प्रखंड, जिला मुख्यालय और राजधानी से जोड़ने की दिशा में तेजी से काम हो रहा है।झारखंड में सड़क विकास की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। पिछले 5 वर्षों में 2,570 किमी से अधिक नए रोड नेटवर्क का विस्तार हुआ है, जिससे गांवों और दूरदराज क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत हुई है और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिली है।वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़क का निर्माण तेजी से नहीं हो पा रहा है। पिछले तीन वित्तीय वर्ष में तो निर्धारित लक्ष्य से भी इसमें पीछे है।

विभाग स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025 26 में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना में 1500 किलोमीटर सड़क निर्माण का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें से अब तक 1826 किलोमीटर सड़क का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की बात करें तो लक्ष्य 1025 किलोमीटर सड़क में मात्र 252 किलोमीटर सड़क का निर्माण हो सका है। वहीं, आरसीपीएलडब्लूईए भी सड़कों का निर्माण कार्य भी वर्षवार कम होता जा रहा है। 2024-25 में में निर्धारित लक्ष्य 500 किलोमीटर सड़क की तुलना में 92 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया गया, जबकि 2025-26 में लक्ष्य 155 किमी सड़क की तुलना में 22 किमी सड़क का निर्माण हो सका है। मुख्यमंत्री ग्राम सेतु निर्माण में निर्धारित लक्ष्य से ज्यादा पुलों का निर्माण हुआ है। 2023-24 में 70 पुलों का निर्माण होना था, लेकिन 86 का हुआ। वहीं, 2024-25 में 70 पुलों की तुलना में 128 का निर्माण हुआ, जबकि 2025-26 में अब तक 130 की तुलना में 145 का निर्माण हो चुका है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here