झारखंड में मार्च से शुरू हुई सताने वाली गर्मी, सम्भावना के बावजूद कई स्थानों पर नहीं हो रही बारिश

0
heat wave

रांची: झारखंड की राजधानी रविवार को रांची समेत कई जिलों में दिनभर आंशिक बादल छाए रहे। कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन अधिकांश जगहों पर बारिश दर्ज नहीं हुई। मौसम में उमस बनी हुई है। राज्य के ज्यादातर जिलों में अधिकतम तापमान 34–36 डिग्री सेल्सियस के बीच है, जबकि न्यूनतम तापमान करीब 20 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। वहीं जमशेदपुर में न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री दर्ज किया गया।मौसम विभाग के अनुसार, ऊपरी वातावरण में नम हवाओं के प्रवेश और निचले स्तर पर पश्चिमी हवा के प्रभाव से मौसम में बदलाव हो रहा है। इसी कारण आसमान में हल्के बादल छा रहे हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।मौसम विभाग ने तीन दिनों तक धनबाद समेत उत्तर पूर्वी जिलों में गर्जन के साथ आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना जताई गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here