बिहार/ झारखण्ड : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने पर बीजेपी पर मंत्री डॉ० इरफान अंसारी ने निशाना साधा.सोमवार को झारखण्ड विधानसभा परिसर में मंत्री डॉ० इरफान अंसारी ने मिडिया से बात करते हुए कहा क्या प्रधानमंत्री अब मुख्यमंत्री बनेंगे,वो मुख्यमंत्री तभी बनेंगे जब ट्रंप दवाव दाल दे उनको बाध्य कर दे कि तुम मुख्यमंत्री बनो.मैं तो नितीश कुमार से कहूँगा अगर आपको कोई दबा रहा ब्लैकमेल कर रहा तो हम सबको बताना चाहिए आपको. क्या बीजेपी के साथ किसी पार्टी को अलायंस करना चाहिए क्या बीजेपी,क्या छोटी पार्टियों को नतमस्तक कर देती है ये चिंता का विषय है.मंत्री डॉ० इरफान अंसारी ने कहा,भाजपा ने नितीश कुमार जी का सर्जिकल स्ट्राइक कर दिया, राजनितिक अंत कर दिया. नितीश कुमार जी अगर बीमार हैं तो इरफ़ान अंसारी हैं ना, I am doctor then I am health minister. तो आपको कोई दिक्कत था तो मुझे बताते मैं जाता वहां मैं जाके इलाज करता लेकिन मैं फिर से कहूँगा नितीश कुमार जी को की आपको पूर्ण विचार करना चाहिए क्योंकि आपका जो निर्णय है ये बिहार का अपमान है झारखण्ड का अपमान है और आपको दुबारा मुख्यमंत्री पद संभालना चाहिए.




