झारखण्ड की राजधानी रांची के मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्र स्थित झारभूमि बंगला में कैनेडियन फोटोग्राफर मार्क्स लेदरडेल ने सुसाइड कर लिया है Iमैक्लुस्कीगंज स्थित झारखंड बाग नाम के बंगले में बने डार्क रूप में रस्सी और बेल्ट के सहारे उनका शव रविवार को झूलता मिला। झारखंड बाग में रहने वाले अन्य लोगों ने बताया कि वो शुक्रवार की रात सामान्य थे। रात को खाना खाया औऱ सोने चले गये।पुलिस ने मार्क्स के कमरे से कई गिफ्क पैकेट्स् और मार्क्स द्वारा छोड़ा गया सुसाइड नोट बरामद किया है।पुलिस द्वारा घटना की जानकारी कनाडा और अमेरिकी दूतावास को दे दी गई है। मामले की जांच कर रहे खलारी डीएपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि फिलहाल मार्क्स लेदरडेल के सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है।आगे उन्होंने कहा कि अभी यूडी केस दर्ज किया गया है। अनुसंधान में जो कुछ सामने आएगा उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।



