झारखंड के सिंहभूम लोकसभा के सोनुआ ब्लॉक के बालजोड़ी ब्लॉक में आज मतदान के दिन मतदाताओं को भाजपा अपने चुनाव चिन्ह और मोदी के फोटो वाला वोटर पर्ची दे रही है। सिर्फ़ सिंहभूम ही नहीं बल्कि झारखंड की सभी सीटों पर भाजपा अपने चुनाव चिन्ह और PM मोदी के फोटो वाली वोटर पर्चियाँ मतदान केंद्रों पर बाँट रही है। झामुमो ने मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा किस मुंह से निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव की बात हो रही है? साथ चुनाव आयोग से तुरंत संज्ञान लेने को कहा है।बता दें कि चुनाव के 24 घंटे पहले सिंहभूम लोक सभा में भाजपा अपने चुनाव चिन्ह और मोदी के फोटो के साथ मतदाताओं को मतदाता पर्ची बांट रही है।



