हेमंत सोरेन को नहीं मिली जमानत,केजरीवाल का उदहारण के बाद भी याचिका खारिज

0
hemant soren

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई हुई.कोर्ट ने हेमंत सोरेन की याचिका खारिज कर दी। इस दौरान हेमंत सोरेन की ओर से पेश हुए वकील कपिल सिब्‍बल ने कई दलीलें दीं, दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत का उदाहरण भी दिया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल हेमंत सोरेन को अंतरिम जमानत देने से इनकार कर दिया. इस पर हेमंत सोरेन की वकील ने कहा की इस याचिका पर जल्द सुनवाई हो, वरना चुनाव खत्म हो जायेंगे .सुप्रीम कोर्ट 17 मई को इस मामले में अगली सुनवाई करेगी।हेमंत सोरेन ने रांची PMLA कोर्ट के अलावा झारखंड हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी जमानत के लिए गुहार लगायी है।जैसा की पता है हेमंत सोरेन को 31 जनवरी 2024 को ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया था। जमीन घोटाला से जुड़े इस मामले में ईडी ने अबतक पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई लोगों गिरफ्तार किया हैं। सभी आरोपी इस वक्त होटवार (बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार) जेल में बंद है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here