झारखण्ड बना देश का पहला राज्य, अधिवक्ताओं को मिला ₹5 लाख तक का स्वास्थ्य सुरक्षा का कवच

0
hemant soren

रांची: मुख्यमंत्री श्री Hemant Soren राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना अंतर्गत अधिवक्ताओं और उनके आश्रितों के लिए मुख्यमंत्री अधिवक्ता स्वास्थ्य बीमा योजना के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुए ।मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन ने आज दिनांक 03.05.2025 को पूर्वाह्न 11:30 बजे हरिवंश टाना भगत, इंडोर स्टेडियम, खेलगांव, रांची में अधिवक्तागण के समृद्ध भविष्य के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना का शुभारंभ किया। इतिहास में पहली बार झारखंड के अधिवक्ताओं को ₹5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा योजना का अधिकार मिला है।झारखण्ड, देश का पहला राज्य बना है जहां राज्य के सभी अधिवक्ताओं को सामाजिक सुरक्षा से जोड़कर उनके भविष्य को सुरक्षित किया जा रहा है।सीएम सोरेन ने कहा ”आज इस कार्यक्रम के जरिए मैं कहना चाहता हूं कि सरकार की चिताएं राज्य के हर वर्ग के लिए है। हमने हमेशा प्रयास किया है कि सरकार की आवाज और सरकार की योजनाएं सभी तक पहुंचे। झारखण्ड, देश का सबसे पिछड़ा प्रदेश है यह सुनकर बड़ी तकलीफ होती है। हमारा दिन-रात प्रयास रहता है कि झारखण्ड को इस कलंक से बाहर निकालें। अबुआ सरकार का हर एक क्षण, हर एक घड़ी, राज्य की जनता के लिए समर्पित है।न्याय व्यवस्था के क्रियान्वयन का जिम्मा आप सभी के कंधों पर होता है। मैंने बहुत करीब से आप सभी की वास्तविक, पारिवारिक और सामाजिक स्थिति को देखा है।हमारे आलोचक कहते हैं कि हम वोट बैंक के लिए काम करते हैं, जबकि मेरा मानना है कि हम काम करेंगे तो लोग स्वाभाविक रूप से हमसे जुड़ेंगें। यही कारण रहा कि हमें पूर्व की अपेक्षा इस बार आप सभी समेत राज्य की जनता ने भरपूर आशीर्वाद दिया है।गांव से लेकर शहर के प्रत्येक व्यक्ति को मदद पहुंचाने का काम किया जा रहा है, इसी कड़ी में आज हम इस कार्यक्रम में जुटे हैं। हमारा प्रयास भी चल रहा है देश की बेहतरीन लॉ यूनिवर्सिटी राज्य में स्थापित करने की। जिसे आने वाले समय में पूरा किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here