गिरिडीह के बुधन महतो को सशस्त्र अपराधियों ने पश्चिमी अफ्रीका के नाइजर में अगवा कर रखा है। इधर झारखंड के गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र के मुंडरो गांव के बखरीडीह टोले का निवासी बुधन महतो का एक भाई शुक्रवार 2 मई को 150 फीट ऊंचे 33 हजार वोल्ट के हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया। दरअसल महतो परिवार का एक भाई जहाँ नाइजर में फंसा है वहीं दूसरा भाई प्यारी महतो उत्तर प्रदेश के कानपुर में बिजली पोल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। प्यारी महतो का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अपने दो भाइयों के स्थिति से परेशान तीसरा भाई 33 हजार हाईवोल्टेज टावर पर चढ़ गया और जान देने की बात करने लगा। इसकी सूचना मिलने पर बिजली विभाग के अफसरों ने बिजली की आपूर्ति रोक दी। काफी प्रयासों के बाद सुरक्षित रूप से टावर से नीचे उतारा गया।




