जमशेदपुर के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एमजीएम के बी ब्लॉक की दीवार और छत ढहने की सूचना है।इसमें कुछ मरीज के दबे होने की भी जानकारी मिल रही है। मामले को लेकर स्वास्थ मंत्री इरफ़ान अंसारी ने एक्स पर जिले के डीसी को टैग करते हुए निर्देश जारी किया है।मंत्री ने लिखा “MGM अस्पताल, जमशेदपुर B ब्लॉक के पुराने भवन की इमारत क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त हुई है।@DCEastSinghbhum को राहत एवं बचाव कार्य के लिए निर्देश दिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव का कार्य जारी है। जल्द ही इसकी समीक्षा की जायेगी।”




