झारखण्ड में अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है.कुख्यात अपराधी अमन साहू गैंग के खिलाफ ATS ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेल में बंद अमन साहू गिरोह के 3 शूटर को गिरफ्तार किया. अमन साहू गैंग के शूटर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने तैयारी में थे . लेकिन झारखंड ATS ने घटना को अंजाम देने से पहले ही 3 शूटरो को गिरफ्तार कर लिया .अमन साहू जेल में बंद होकर भी अपने शूटरो के साथ अपराध की घटना की साजिश रचा जा रहा था. ATS की टीम ने लगातार करवाई करते हुए. रांची, रामगढ़ और पतरातू में उनके अड्डों पर छापामारी की और अमन साहू के 3 शूटरो को गिरफ्तार किया




