रांची : आज प्रभात तारा मैदान, धुर्वा, रांची में मुख्यमंत्री Hemant Soren ने 1500 स्नातकोत्तर प्रशिक्षित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने प्रभात तारा मैदान, धुर्वा, रांची से 13 अग्निशमन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर राज्य की सेवा में समर्पित किया।प्रभात तारा मैदान में जनता को संबोधित करते हुए सीएम कहते हैंl अलग-अलग माध्यमों से संगठित और असंगठित क्षेत्र में 60000 से अधिक युवाओं को हम लोगों ने ऑफर लेटर सौंपा है। कई हुनरमंद नौजवान अपने हुनर को निखार विदेश में भी स्वरोजगार के लिए निकल पड़े हैं.यथासंभव हमारा प्रयास रहा कि इस राज्य के नौजवानों को अधिक से अधिक हर प्रकार से राहत दी जा सके। चाहे वह रोजगार हो, चाहे नौकरी हो या फिर स्वरोजगार.HEC को भारत सरकार झारखण्ड राज्य को सौंप दे, तो जिस तरह पूर्व में हजारों लोग रोजगार करते थे, उसी संख्या में फिर से रोजगार करते लोग दिखाई देंगे.इसके अलावा सीएम ने आज कहा आप अलग-अलग क्षेत्र में जाएंगे। हो सकता है बच्चों के माता-पिता पढ़े-लिखे ना हो। वे स्कूल आएंगे। आपके साथ संवाद हो तो ऐसा संवाद होना चाहिए कि उन्हें लगे,सही में राज्य के सर्वांगीण विकास की जो लकीरें खींची जा रही है वह अपनी सभ्यता-संस्कृति के साथ आगे बढ़ रहा है.


