रांची के लालपुर थाना क्षेत्र के वर्धमान कंपाउंड स्थित कंगन ज्वेलर्स में दिनदहाड़े ग्राहक बनकर आए तीन अपराधियों ने हथियार के बल पर दुकान से करीब 25 लाख के गहनों की लूट की है.जानकारी के अनुसार गहने दिखाने के बहाने वह काफी देर तक दुकान में बैठे रहे, इसी दौरान एक अपराधी ने पिस्टल निकाल लिया और जेवर दुकान के मालिक और कर्मचारियों को बंधक बनाकर लाखों रुपए के जेवर लूट लिए.दुकान लूटने के बाद अपराधी तेज गति से बाइक चलाते हुए मौके से फरार हो गए. कंगन ज्वेलर्स के मालिक का पास में ही कपड़े के भी दुकान है, अपराधी वहां से साड़ी भी लूट कर ले गए हैं. राजधानी में नाकेबंदी कर पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है.


