जमशेदपुर: छठ पूजा के मद्देनजर DC ने SSP के साथ शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

0

जमशेदपुर: छठ पूजा के अवसर पर आज उपायुक्त तथा वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया तथा वहां उपस्थित पुलिस तथा प्रशासनिक पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक के साथ शहरी क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण कर डीसी ने घाटों की साफ-सफाई और व्रतियों की सुविधा के लिए घाटों पर किए जा रहे कार्यों की जानकारी लिया । नगर निकाय, पुलिस, यातायात, विद्युत, आपदा प्रबंधन सहित सभी संबद्ध पदाधिकारियों को आपस में समन्वय सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य ससमय संपन्न करने का निर्देश दिया । घाटों की साफ-सफाई, चेंजिंग रूम, डेंजर जोन चिन्हितीकरण, विद्युतीकरण, पहुंच पथ मरम्मतीकरण, पार्किंग, यातायात व्यवस्था तथा सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here