लालू यादव: राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नहीं बनाते तो क्या तुम्हारी बीवी को मुख्यमंत्री बनाते?

0

बिहार : पूरे देश में आज गोवर्धन पूजा मनाया जा रहा है। इस बीच भाजपा ने दावा किया है कि यदुवंशी समाज के लगभग 15 हजार लोग भाजपा में शामिल हुए हैं। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और राजद के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी पटना के इस्कॉन मंदिर में गोवर्धन पूजा समारोह में भाग लेने पहुंचे। जहां लालू केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव पर जमकर बरसे”बिहार के पूर्व  मुख्यमंत्री और राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा, “… जहां-जहां भाजपा का राज है, वहां-वहां यदुवंशियों को खंडित किया जा रहा है… कृष्ण भगवान ने जैसे कमजोर लोगों और प्राणियों की रक्षा की उसी तरह से हमारी गठबंधन की सरकार में 75% आरक्षण दिया गया। इसके अलावा लाखों लोगों को भी शिक्षक बनाया गया है और लाखों बहाली होने वाली है… हमारे शासन के पहले कमजोर तबके के लोगों को मतदान करने नहीं दिया जाता था.हाजीपुर में जो केंद्रीय राज्य मंत्री हैं, वे हमारी पार्टी में शामिल होने के लिए अप्रोच करते थे। भाजपा ने उन्हें यादवों का मुख्यमंत्री बनाने की बात की थी… वे कहते थे की लालू यादव ने राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री बना दिया, राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री नहीं बनाते तो क्या तुम्हारी बीवी को मुख्यमंत्री बनाते? राबड़ी देवी नहीं होती तो आज RJD, हमारी सरकार नहीं होती… 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here