Jammu-Kashmir: बैसाखी उत्सव के दौरान गिरा फुटब्रिज , 6 लोग घायल

0

जम्मू-कश्मीर: उधमपुर के चेनानी ब्लॉक के बैन गांव के बेनी संगम में बैसाखी उत्सव के दौरान फुटब्रिज गिर गया .घटना के दौरान 6 लोग घायल हुए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है। पुलिस और अन्य टीमें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं.उधमपुर के एसएसपी डॉ विनोद ने कहा कि फुट ब्रिज अचानक ही गिर पड़ा, दुर्घटना में घायल लोगों को अस्‍पताल में भर्ती कर दिया गया है .देविका पर बना ब्रिज गिरा जिससे अफरा-तफरी मच गई .पुलिस अधिकारी ने बताया कि हर साल की तरह बैसाखी पर यहां लोग जुटते हैं. इस कारण काफी भीड़ थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here