मैट्रिक और इंटर के परीक्षार्थियों के लिए विषय को लेकर JAC ने जारी किया बहुत जरुरी नोटिफिकेशन

0

झारखंड एकेडमिक काउंसिल यानी जैक ने राज्य में होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं की तैयारियां पूरी कर ली है। मैट्रिक और इंटर की परिक्षाओं को लेकर जैक द्वारा जारी लेटेस्ट नोटिफिकेशन में जैक मैट्रिक और इंटर के परिक्षार्थियों को अपने विषय में बदलाव करने का अवसर दिया है।

Subject में बदलाव करने के लिए इन स्टेप्स को करें फॉलो कर सकते हैं:परिक्षार्थी जैक के आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अपने विषय में बदलाव इस प्रकार से कर सकते हैं, अभ्यर्थी जैक के पोर्टल पर ” Subject modification portal tab पर Click करें फिर Student login में अपनी डिटेल्स दें. इसके बाद अभ्यर्थी का Examinee Information sheet खुल जाएगा.Examinee Information sheet को देखें और यदि विषय में किसी प्रकार का संशोधन चाहते हैं, तो Yes के Option का चुनाव करें. Examince Information sheet को डाउनलोड करें और विद्यालय / महाविद्यालय में जमा कर दें।छात्र/छात्रा द्वारा प्राप्त अनुरोध पर विद्यालय / महाविद्यालय परिषद् के वेबसाइट पर ” Subject modification portal” के माध्यम से Liser ID Password का उपयोग कर School login करेंगे। जिन छात्र / छात्रा द्वारा का विषय संशोधन संबंधी अनुरोध किया गया होगा, उनके नाम के सामने View & Modify का option दिखाई देगा। उक्त पर Click कर वांछित विषय संशोधन कर सकेंगे और विषय संशोधन को Approve करने के बाद किए गए संशोधन संबंधी पेज खुलेगा, जिसे डाउनलोड करना आवश्यक होगा। विषय संशोधन Approve करने के बाद डाउनलोड किए गए पेपर परिषद् कार्यालय में जमा करना आवश्यक होगा।मैट्रिक के अभ्यर्थी आज यानी 12 जनवरी से 23 जनवरी तक और इंटर के परिक्षार्थी कल यानी 13 जनवरी से 24 जनवरी तक ही अपने विषय में बदलाव को लेकर आवेदन कर सकते हैं। झारखंड एकेडमिक काउंसिल के सेक्रेटरी महीप कुमार सिंह ने कहा है कि एडमिट कार्ड जारी होने पर परीक्षार्थी विषय में किसी भी प्रकार का बदलाव नहीं कर पाएंगे। यह अंतिम मौका है। तय की गई तिथि के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here