आज अपने जन्मदिन के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो ने अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध गरीब नवाज हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन दरगाह पर हाजरी लगाई। उन्होंने विश्वभर में मौजूद गरीब नवाज़ सूफी संत के अनुयायियों को मुबारकवाद देते हुए प्रदेश के विकास, सद्भाव और सौहार्द की कामना की है।इस अवसर पर उन्होंने कहा सूफी, संतो ने हमें मिल जुल कर रहने और परस्पर एक दूसरे के धर्म का सम्मान करने की सीख दी है। बता दें कि अध्यक्ष रवीन्द्र नाथ महतो के जन्मदिन पर आज उन्हें राज्य के विधायकों और मंत्रियो से भर-भर के शुभकामनाएं मिल रही रही हैं। राज्य के मुख्यमंत्री ने भी उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”माननीय विधानसभा अध्यक्ष आदरणीय श्री रबिन्द्र नाथ जी को जन्मदिवस की अनेक-अनेक शुभकामनाएं और जोहार। आपके नेतृत्व में झारखण्ड विधानसभा नित नई ऊंचाइयां छूते रहे।परमात्मा आपको सदैव उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करे, यही कामना करता हूँ।”



