BCCI Senior Women’s Cricket Tournament: झारखंड महिला टीम हुई बेंगलुरू के लिए रवाना, केरल टीम के साथ होगा मुकाबला

0

रांची: BCCI सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए झारखंड 16 सदस्यीय महिला टीम मंगलवार को राजधानी से बेंगलुरू रवाना हो गई।झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव देवाशीष चक्रवर्ती द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार झारखंड टीम पहला मैच केरल की टीम के साथ 18 जनवरी को खेलेगी। इसके लिए बेंगलुरू से झारखंड की टीम 15 जनवरी तक पुडुचेरी पहुंचे जाएगी। बता दें कि झारखंड की टीम में कप्तान निहारिका, उप कप्तान अश्विनी कुमारी, अनुजा पाटिल, शुभ लक्ष्मी, दिव्यानी प्रसाद, ऋतु कुमारी, आरती कुमारी, मोनिका मुर्मू, शांति कुमारी, ममता पासवान, सोनिया, रूमा कुमारी महतो, खुश्बू कुमारी, प्रजक्ता, प्रिया कुमारी, मानसी सिंह, उमेश शेट्‌टी (कोच), सीमा सिंह (कोच), प्रमोद कुमार (ट्रेनर), पूजा दत्ता (फिजियोथेरापिस्ट), गुरुवारी हेंब्रम (टीम मैनेजर) शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here