PIB ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने यूट्यूब चैनलों पर चलने वाली फर्जी खबरों पर कार्रवाई की है। यह यूट्यूब चैनल गुमराह करने के लिए टीवी चैनलों के एंकरों की पिक्चर, क्लिकबेट और सनसनीखेज थंबनेल का उपयोग करते हैं.सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने फर्जी खबरें फैलाने वाले छह यूट्यूब चैनलों पर बृहस्पतिवार को कार्रवाई की। मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “भंडाफोड़ किए गए चैनल नकली समाचार अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं। समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क के हिस्से के रूप में संचालित होने वाले छह YouTube चैनलों के लगभग 20 लाख ग्राहक थे और उनके वीडियो को 51 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।




