इरफ़ान अंसारी: मैं दावा करता हूं कि CM हेमंत सोरेन जी के कार्यकाल में कोई घोटाला नहीं हुआ और न होगा

0
Irfan Ansari

रांची : मंत्री इरफ़ान अंसारी ने आज एक्स पर एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि ”CM हेमंत सोरेन के कार्यकाल में कोई घोटाला नहीं हुआ और न होगा”.मंत्री ने लिखा”कैग की रिपोर्ट पर झारखंड में बोलने वाले भाजपा नेताओं से एक निवेदन है कि थोड़ा द्वारिकाधीश एक्सप्रेस वे पर भी अपना मुँह खोलें. इस एक्सप्रेस वे पर भी कैग की रिपोर्ट आई है….आपके माध्यम से झारखंड की जनता जानना चाहती है कि उक्त एक्सप्रेस वे के बारे में कैग ने क्या कहा है….साथ ही झारखंड का टी शर्ट घोटाला मैन हर्ट घोटाला,बिहार का सृजन घोटाला,छत्तीसगढ़ का चावल घोटाला किरासन तेल घोटाला,धान घोटाला,राजस्थान का खान घोटाला,महाराष्ट्र का पीएचइडी घोटाला……कितना गिना दूँ….कृपया जनहित राष्ट्र हित में उपरोक्त बातों का जवाब जरूर देगे..मैं दावा करता हूं कि माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन @HemantSorenJMM जी के कार्यकाल में कोई घोटाला नहीं हुआ और न होगा. बड़े भाई अपने कार्यों के प्रति वफादार ही नहीं है ब्लकि ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ भी है………”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here