रांची : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर स्वास्थ व्यवस्था को लेकर निशाना साधा है। एक्स पर मरांडी लिखते हैं “रिम्स में एक मासूम बच्चे की सर्जरी छह दिन तक टलती रही, दर्द से तड़पते बच्चे को नजरअंदाज किया गया। हेमंत सरकार के संवेदनहीन सिस्टम से हारकर परिवार को मजबूरी में निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ा। यह हमारे स्वास्थ्य तंत्र की भयावह सच्चाई है। सरकारी अस्पताल गरीबों के लिए अंतिम उम्मीद होते हैं, लेकिन अब वही सरकारी अस्पताल लापरवाही और बदइंतजामी का पर्याय बन गए हैं। अपना मूल कर्तव्य भूल कर बेतुकी बयानबाजी कर समाज में वैमनस्यता बढ़ाने वाले स्वास्थ्य मंत्री @Irfanansarimla जनता को ज़वाब दें कि आखिर गरीब जाएं तो जाएं कहां? क्या स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ कुर्सी संभालने के लिए हैं, या इस बदहाल व्यवस्था को सुधारने के लिए वे कोई ठोस कदम उठाएंगे?”




