मुस्लिम कर्मचारियों को रमजान में मिलेगी विशेष सुविधा, निशिकांत दुबे ने कहा ”इस्लामिक राज्य घोषित…”

0
nishikant dubey

झारखण्ड : राज्य सरकार के कार्यरत मुस्लिम कर्मचारियों के लिए बड़ा निर्णय लेते हुए हेमंत सरकार ने घोषणा की है कि रमजान माह के दौरान प्रत्येक दिन शाम 4:00 बजे से मुस्लिम कर्मचारियों को कार्यालय छोड़ने की अनुमति दी जाएगी। रमजान माह के दौरान प्रत्येक शुक्रवार को नमाज हेतु 12:00 बजे से 2:00 बजे अपराह्न तक की विशेष अनुमति होगी।राज्य की INDIA गठबंधन की सरकार के आदेश पर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा सवाल खड़ा किया है. बीजेपी सांसद ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, “झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है. कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ.”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here