DC नैंसी सहाय: लगभग छह हजार कर्मियों का…पेंशन भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी

0
hemant soren

हजारीबाग: मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि नयी पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत नियुक्त कोई भी सरकारी कर्मी पुरानी पेंशन योजना से वंचित न रहे। इसी सम्बन्ध में आज एक्स पर हजारीबाग डीसी नैंसी सहाय ने जानकारी दी”माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के निर्देशानुसार जिला पेंशन एवं लेखा निदेशालय, जिला कोषागार कार्यालय ने मात्र 2 महीने में नई पेंशन योजना में नियुक्त लगभग छह हजार कर्मियों का भविष्य निधि लेखा संख्या का आवंटन किया। 1 सितंबर 2022 के पूर्व सेवानिवृत्त वैसे कर्मियों, जिन्हें सेवानिवृत्ति के पश्चात एनपीएस राशि का भुगतान नहीं हुआ है, उन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान करते हुए पेंशन भुगतान करने की प्रक्रिया पूरी कर ली गयी है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here