DGP अनुराग गुप्ता को बेशर्म बोलने पर सीपी सिंह पर फूटा इरफान अंसारी का गुस्सा

0
cp singh

रांची : झारखंड में लॉ एंड ऑर्डर के मुद्दे पर झारखंड सरकार और झारखंड के डीजीपी पर हमला बोलते हुए आज विधायक सीपी सिंह ने सदन में DGP अनुराग गुप्ता को बेशर्म बोल दिया। इस दौरान झारखंड विधानसभा में सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे।सीपी सिंह ने चिंता जताई कि राज्य में किसी की भी जान सुरक्षित नहीं है. चाहे वह विधायक हो, मंत्री हो या आम जनता.सीपी सिंह ने पूछा कि अगर जेल से योजनाएं बन रही हैं तो प्रशासन कोई कार्रवाई क्यों नहीं कर रहा? अपराधियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ क्यों नहीं की जा रही?सीपी सिंह के डीजीपी पर दिए गए बयान पर मंत्री इरफान अंसारी ने पलटवार किया है. उन्होंने सीपी सिंह को चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपनी जुबान पर लगाम रखें, नहीं तो इरफान लगाम लगाना जानते हैं. मीडिया से बात करते हुए मंत्री इरफ़ान अंसारी बोलते हैं “सरेआम DGP को बेशर्म कहा, ये बौखला गए हैं सठिया गए हैं मानसिक संतुलन बिगड़ गया है, ये हमारी सरकार है भाजपा की नहीं जो लंद-फंद बोल के निकल जाइएगा, कभी हमको गाली देते हैं आज DGP को गाली दे दिए। सीपी सिंह जी को मै कह रहा हूँ सुधर जाइए सम्मान दीजिएगा तो सम्मान पाइएगा।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here