IPL: मुंबई ने चेन्नई के सामने रखा 163 रनों का लक्ष्य

0

IPLइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें संस्करण के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के सामने 163 रनों का लक्ष्य रखा है। इस मैच में मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट के नुक़सान पर 162 रन बनाये। इससे पहले, सीएसके ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया था। मैच में मुंबई की शुरुआत अच्छी रही और उन्होंने चौथे ओवर तक 40 रन का आंकड़ा पार कर किया था। लेकिन इसके बाद कप्तान रोहित शर्मा (12) और क्विंटन डि कॉक (33) दोनों ही लगातार दो ओवरों में पविलियन लौट गए। इसके बाद सर्यकुमार यादव और सौरभ तिवारी ने टीम को संभाला। मुंबई की टीम ने अपना तीसरा विकेट सर्यकुमार के रूप में खोया, वे 17 रन बनाकर दीपक चहर का शिकार बने। इसके बाद टीम के बाकी बल्लेबाजों को शुरुआत जरूर मिली लेकिन कोई भी उसे बड़े स्कोर में तब्दील नहीं कर पाया। हार्दिक पंड्या (14), कीरोन पोलार्ड (18) और क्रुणाल पांड्या (3) ज्यादा कुछ कर नहीं सके। मुंबई के लिए सर्वाधिक रन सौरभ तिवारी ने बनाए। तिवारी ने 31 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए, जिसमें उन्होंने तीन चौके और एक छक्का जड़ा था। चेन्नई की ओर से लुंगी एंगीडी ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके। जबकि दीपक चहर और रविन्द्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए। सैम करन और पीयूष चावला के खाते में 1-1 विकेट आया।ranjana pandey