कप्तान दिनेश कार्तिक ने एक मैच में अर्धशतक लगाया था लेकिन फिर वो पटरी पर से उतर गए हैं, कब लौटेंगे खुद कार्तिक भी शायद इस बात का जवाब नहीं दे सकें।
कोलकाता के लिए सबसे बड़ी निराशा उसकी सबसे बड़ी उम्मीद का विफल रहना रही है और वो उम्मीद हैं आंद्रे रसेल। एक भी मैच में रसेल अपना तूफानी रूप नहीं दिखा पाए हैं। काफी देर हो जाए इससे पहले जरूरी है कि रसेल जल्दी फॉर्म में लौटें।गेंदबाजी कोलकाता के लिए ज्यादा बड़ी समस्या नहीं है। कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा और शिव मावी ने अनुभवी पैट कमिंस और रसेल के साथ मिलकर अच्छा किया है। यह गेंदबाजी आक्रमण मुंबई के इन फॉर्म बल्लेबाजी आक्रमण को रोक पाता है या नहीं यह मैच में देखने को मिलेगा।मुंबई का हर बल्लेबाज फॉर्म में है, कप्तान रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक की सलामी जोड़ी ने मिलकर भले ही कोई बड़ी साझेदारी न की हो लेकिन इन दोनों में से एक न एक रन कर देता है। अब आते हैं सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, जो मध्य क्रम को अपने कंधों पर संभाले हुए हैं। अंत में कीरन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या और क्रूणाल पांड्या तेजी से रन करने में सफल रहे हैं।
गेंदबाजी में भी जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट की जोड़ी कोलकाता के बल्लेबाजों के लिए खतरनाक रहेगी। पोलार्ड, राहुल चहर और क्रूणाल भी गेंद से अच्छा कर रहे हैं।
Ranjana pandey



