आज बंद रहेंगी बैंक की इंटरनेट सर्विस, नहीं मिलेगी ऑनलाइन बैंकिंग, YONO ऐप की सर्विस

0
sbi logo

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India – SBI) ग्राहकों के लिए जरूरी खबर है। आज शनिवार को SBI कस्टमर इंटरनेट बैंकिंग सर्विस का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। याद रहे कि आज और कल अगले यानी दो दिन शनिवार और रविवार को बैंक भी बंद रहेंगे। महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण बैंक बंद है और रविवार को बैंकों की छुट्टी है। ऐसे में आपको जो भी बैंक से जुड़ा हुआ काम है वह तुरंत ऑनलाइन निपटा लें, ताकि बाद में परेशान न हो।

एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर कहा कि हम अपने सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं। इसने बाद ट्विट में लिखा है कि हम 11 दिसंबर 2021 को रात्रि 23:30 बजे से 4:30 बजे (300 मिनट) तक आईटी सर्विस को बेहतर करने का काम कर रहे हैं। इस अवधि के दौरान INB / Yono / Yono Lite / Yono Business / UPI उपलब्ध नहीं होगा। हमें असुविधा के लिए खेद है और आपसे अनुरोध है कि आप हमारे साथ रहें। SBI यूजर्स  इंटरनेट बैंकिंग सर्विस, योनो, योनो लाइट, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग को 300 मिनट तक शनिवार और रविवार दोनों दिन इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। SBI का देश भर में 22,000 से अधिक शाखाएं और 57,889 से अधिक का एटीएम नेटवर्क है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here