IND vs SA ODI: चोट के चलते दीपक चाहर टीम इंडिया से बाहर

0

तीसरे और अंतिम टी 20 के दौरान आई पीठ में तकलीफ की शिकायत के बाद दीपक चाहर को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अंतिम दो एकदिवसीय मैचों के लिए भारत की टीम में ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर द्वारा प्रतिस्थापित किया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को बयान में कहा कि,चाहर बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी को रिपोर्ट करेंगे, जहां उस पर नजर रखने की जिम्मेदारी मेडिकल स्टाफ की होगी। बता दें कि दक्षिण अफ्रीका वनडे के लिए भारतीय टीम में शिखर धवन (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), रजत पाटीदार, राहुल त्रिपाठी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मुकेश कुमार, अवेश खान, मो. सिराज, वाशिंगटन सुंदर शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here