शुक्रवार की रात लातेहार स्टेशन के इलाके में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया था.कार्यक्रम को देखने के बाद नाबालिग लड़की ट्रेन से वापस घर जाने के लिए एक युवक के साथ स्टेशन के पास बैठी हुई थी कि शराब के नशे में लगभग 10 की युवक स्टेशन पहुंचे.अपराधियों ने युवक पिटाई कर नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया.पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया और लड़की को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.



